किशनगंज, नवम्बर 16 -- किशनगंज। संवाददाता रामपुर रेल गुमटी के पास शनिवार को ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना स्थल बंगाल में होने के कारण बंगाल की दालकोला आरपीएफ को घटना की सूचना दी गई। सूचना पर दालकोला पुलिस व दालकोला आरपीएफ मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रायगंज अस्पताल ले जाया गया। इधर पुलिस शव की पहचान में जुटी हुई है। पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचना दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.