मुंगेर, मई 12 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आदर्श थाना जमालपुर पुलिस ने सोमवार की देर रात शराब के नशे में धुत एक युवक को फिर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार युवक की मुफस्सिल थाना क्षेत्र, मुंगेर निवासी योगेंद्र यादव के पुत्र अमलेश कुमार है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रामपुर कॉलोनी क्षेत्र में एक व्यक्ति शराब के नशे में बेसुध अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही जमालपुर थाना पुलिस सक्रिय हो गई। एसएचओ पंकज कुमार पासवान के निर्देश पर गश्ती टीम में शामिल एएसआई सत्तो पासवान अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से नशे में पड़े युवक को कब्जे में लेकर थाना लाया। यह भी पढ़ें- रामपुर रेलवे कॉलोनी से फिर पियक्कड़ गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया इसके बाद युवक का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब से...