रामपुर, फरवरी 18 -- रामपुर। जनपद में कड़ी सुरक्षा के बीच 74 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। मालूम हो कि इस यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में इस बार 25518 हाईस्कूल के परीक्षार्थी और 21248 इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा व्यवस्था के निगरानी के लिय प्रशासन ने 7 जोनल मजिस्ट्रेट, 9 सेक्टर मजिस्ट्रेट एंव 74 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। परीक्षा संचालन के लिए रजा इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से पूरे जनपद की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। प्रश्नपत्रों को डबल लॉक वाले स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है, जिसकी 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। साथ ही पुलिस और पीएसी भी लगाई गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.