रामपुर में 51 युवाओं को रास आई मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना
रामपुर, जून 16 -- रामपुर। मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना रामपुर के युवाओं को रास आने लगी है। बीते पांच वर्षों में जनपद के 51 युवाओं ने इस योजना से अपना व्यवसाय शुरू किया है। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी इरशाद खान द्वारा जारी आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले 5 वित्तीय वर्षों में कुल 51 युवाओं ने बैंकों से ऋण प्राप्त कर अपने सफल व्यवसाय की नींव रखी है। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभाग ने 13 नई इकाइयों को स्थापित करने का लक्ष्य रखा है, जिसके सापेक्ष पोर्टल पर अब तक 40 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं और 3 को बैंक से स्वीकृति भी मिल चुकी है。
गांवों से पलायन रोकने की कवायद ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार नवयुवकों को उनके ही परिवेश में रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से यह कवायद शुरू की गई है। योजना के तहत अधिकतम 10 लाख रुपये तक की प्रोजेक्ट कॉस्ट व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.