रामपुर, मई 19 -- जनपद में धीरे-धीरे तापमान एक बार फिर बढ़ना शुरू हो गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा था, मंगलवार को और चढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। वहीं रातें भी गर्म रहने का अनुमान है और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मंगलवार को तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी से लोग बेहाल नजर आए। दोपहर में लू जैसे हालात बनने से सड़कें सूनी दिखाई दीं। शाम ढलने के बाद भी हवा में गर्मी बनी रही। सड़कों पर बेहद कम लोग नजर आए। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में लोग बेहाल, आसमान से आग सी बरस रही जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग भी मुंह, हाथ और पैर ढककर निकले। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मो. दानिश के अनुसार अगले तीन दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती ...