रामपुर में 36 हजार से अधिक ने की ऑनलाइन स्वगणना
रामपुर, मई 15 -- रामपुर। जनपद में चल रहे स्वगणना अभियान के अंतर्गत अब तक 36,435 से अधिक लोगों द्वारा स्वयं ऑनलाइन स्वगणना की जा चुकी है। अभियान को लेकर लोगों में लगातार जागरूकता बढ़ रही है। प्रमुख जिला गणना अधिकारी/जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि स्वगणना कार्य में और तेजी लाने की आवश्यकता है, जिसके लिए ग्राम पंचायतों, विद्यालयों एवं संबंधित विभागों के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं。
प्रशिक्षण कार्यक्रम उन्होंने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक परिवार तक पहुंच बनाकर लोगों को ऑनलाइन स्वगणना प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक नागरिक स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकें। इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं स्वगणना से जुड़े कार्मिकों को प्रशिक्षित किया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.