रामपुर, जुलाई 17 -- रामपुर। जनपद पशुओं को खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) जैसी संक्रामक बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पशुपालन विभाग द्वारा 22 जुलाई से व्यापक टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर एके चतुर्वेदी ने बताया कि इस अभियान के लिए जनपद के सभी छह विकास खंडों में टीकाकरण के लिए 2,63,250 डोज वैक्सीन प्राप्त हो चुकी है। विभाग द्वारा तैयार माइक्रोप्लान के अनुसार प्रत्येक विकास खंड में टीमें गठित कर घर-घर एवं निर्धारित स्थलों पर पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) गौवंश एवं महिषवंशीय पशुओं में फैलने वाला अत्यंत संक्रामक रोग है। समय पर टीकाकरण कराने से इस बीमारी की प्रभावी रोकथाम की जा सकती है। यह भी पढ़ें- खुरपका-मुंहपका पर वार, चार लाख पशुओं को लगेगा टीका इससे पशु स्वस...