रामपुर, जून 24 -- लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 छात्रों की मौत की घटना ने बाद रामपुर में भी प्रशासन सतर्क हो गया है। प्रतिदिन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को प्रशासन की टीम ने दमकल,नगर पालिका और आरडीएम की टीम के साथ मिलकर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शहर के 22 कोचिंग सेंटरों को चेक किया गया। यह भी पढ़ें- तालों में कैद रहे कोचिंग सेंटर, लौटे छात्र-छात्राएंचेकिंग के दौरान नोटिस जारी सभी सेंटरों को नोटिस जारी किया गया है। जिले में 16 पंजीकृत कोचिंग सेंटर है। इसके अलावा गली-मोहल्लों से लेकर व्यावसायिक भवनों तक में कोचिंग संस्थान चल रहे हैं। ऐसे में विद्यार्थियों की जिंदगी दांव पर है। इनमें से कुछ को छोड़कर बाकी का शायद ही कभी किसी विभाग ने निरीक्षण किया होगा। ज्यादातर में विद्यार्थियों की संख्या भी 50 से अधिक है। कई कोचिंग म...