रामपुर, मार्च 14 -- जिला खेल कार्यालय जनपद स्तरीय जूनियर बालक-बालिका खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहा है। प्रतियोगिताएं 16 से 19 मार्च तक विभिन्न स्थानों पर होंगी। उप क्रीड़ा अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि 16 मार्च को जूडो, कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम बमनपुरी में सुबह नौ बजे से शुरू होंगी। 17 मार्च को इसी स्थान पर बैडमिंटन, भारोत्तोलन और एथलेटिक्स होंगे। 18 मार्च को बमनपुरी स्टेडियम में हैंडबॉल और फुटबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 19 मार्च को बास्केटबॉल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में और हॉकी नवाब जुल्फिकार अली स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पनवड़िया में खेली जाएगी।टीमों को प्रतियोगिता से एक दिन पूर्व खेल कार्यालय में सूची जमा करनी होगी। प्रमाणित जन्म प्रमाणपत्र और आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। विजेता और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.