रामपुर, अप्रैल 22 -- रामपुर। जिले में आधी आबादी को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकारी योजनाएं मील का पत्थर साबित हो रही हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, अब तक जिले की 16,822 बेटियों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत लाभान्वित किया जा चुका है। वहीं, निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत कुल 56,251 महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा गया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ईरा आर्या के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में इस योजना के प्रति लोगों का भारी उत्साह देखने को मिला है, जिसके तहत प्राप्त 429 नए आवेदनों में से 427 को तत्काल स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। पात्र बालिकाओं को शासनादेश के प्राविधानों के तहत छह विभिन्न श्रेणियों में कुल 25,000 रुपये की धनराशि प्रदान की जा रही है। आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा लाभ ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.