रामपुर, अप्रैल 22 -- रामपुर। सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 10वीं की छात्रा श्रीसिंह ने एक दिन की सांकेतिक जिलाधिकारी बनकर यह साबित कर दिया कि बेटियां सिर्फ सपने नहीं देखतीं, बल्कि मौका मिलने पर कड़े और बड़े फैसले भी ले सकती हैं। बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर विधिवत डीएम की कुर्सी संभालने वाली इस मेधावी छात्रा ने स्वास्थ्य, पूर्ति और आवास से जुड़ी 25 शिकायतों को पूरी गंभीरता से सुना और अपने हस्ताक्षर से उनके त्वरित निस्तारण के आदेश जारी किए। मिशन शक्ति-5 के तहत छात्रा श्रीसिंह को बुधवार को जिलाधिकारी की कुर्सी पर एक दिन के लिए बैठाया गया। इस दौरान छात्रा श्रीसिंह का सांकेतिक कार्यकाल केवल रस्म अदायगी नहीं रहा। जनसुनवाई के दौरान जब उनके सामने तहसील सदर के ग्राम घनश्यामपुर में अवैध कब्जे से जुड़ा एक प्रार्थना पत्र आया, तो तुरंत कड़ा रुख अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.