रामपुर, जून 5 -- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद में प्रकृति के संरक्षण और हरित आवरण को बढ़ाने के लिए शुक्रवार को महाअभियान का आगाज हो गया है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नमामि गंगे के तत्वावधान में 'एक पेड़ मां के नाम' और 'एक कदम हरित भविष्य के नाम' अभियान के तहत जिले भर में कुल 4 लाख 58 हजार पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ में पौधरोपण कर इस महाअभियान का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने जरूल का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर उन्होंने स्पष्ट किया कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान जनसहभागिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति जागरूकता का एक अत्यंत प्रभावी माध्यम है। यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण की चली महामुहिम, एक दिन में रोप...