रामपुर, मई 19 -- जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सतर्क हो गया है। मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में हाईवे और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को ब्लैक स्पाट चिन्हित स्थानों पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए । इसके साथ ही नैनीताल और बरेली - मुरादाबाद हाईवे के प्रमुख चौराहों पर रिफ्लेक्टर लाइटें लगवाने के भी निर्देश दिए। विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में बताया गया कि जनपद में कुल 14 ब्लैक स्पाट चिह्नित किए गए हैं, जहां सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि इन स्थानों पर सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता के आधार पर ल...