रामपुर, दिसम्बर 13 -- बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र में नैनीताल हाईवे बाईपास स्थित एक ढाबे के पास खड़े 12 ट्रकों के चालकों ने अज्ञात चोरों पर करीब 600 लीटर डीजल चुराने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। जिला जेपी नगर के कस्बा गजरौला निवासी चमनदीप सिंह 10 से अधिक ट्रक चालक साथियों के साथ शुक्रवार सुबह कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे गजरौला की एक कंपनी का माल ट्रकों से ढोने का काम करते हैं। बृहस्पतिवार रात सभी 12 ट्रक चालक कंपनी का माल लेकर रुद्रपुर जा रहे थे। रात करीब 11 बजे उन्होंने नैनीताल हाईवे नवीन मंडी के सामने एक ढाबे पर अपने ट्रक खड़े कर दिए। खाना खाने के बाद सभी चालक ट्रकों में ही सो गए। शुक्रवार सुबह उठने पर देखा कि ट्रकों की टंकियों के पास डीजल बिखरा हुआ था। शक होने पर सभी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.