रामपुर, अप्रैल 18 -- आजकल परिषदीय विद्यालयों में नामांकन ज़ोरों पर चल रहा है। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत रैलियाँ भी निकाली जा रही हैं ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए। एक शिक्षक होने के नाते यह देखकर अच्छा लगता है कि बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इस बार नामांकन के दौरान एक ऐसी समस्या सामने आ रही है जो चिंता का विषय है। अभिभावक इससे खासे परेशान हैं। इस वर्ष अधिकांश बच्चों के पास आधार कार्ड नहीं है। वजह यह है कि अब आधार बनवाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य हो गया है, और जन्म प्रमाण पत्र बनवाना आज के समय में काफी जटिल प्रक्रिया बन चुकी है। कागज़ी कार्यवाही, बार-बार के चक्कर और स्पष्ट जानकारी के अभाव में अभिभावक परेशान हो जाते हैं। शहरी क्षेत्रों में यह प्रक्रिया कठिन लगती है, तो ग्रामीण क्षेत्रों ...