रामपुर, जनवरी 6 -- जनपद में कोहरे और शीतलहर का प्रकोप जारी है। मंगलवार को भी सुबह से सड़कों पर घना कोहरा छाया हुआ है। ऐसे में हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमी नजर आई। वाहन फाग लाइट जलाकर आगे बढ़ रहे थे। सुबह में घना कोहरा छाने से जहां यातायात प्रभावित है वहीं आम जनमानस को कड़ाके की ठंड का अहसास है। सर्दी में लोगों की कंपकपी छूट गई। दिन भर लोग सर्दी से बचाव के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं मगर इससे भी सर्दी से कोई राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग ने भी आगामी सात दिनों तक जनपद में सर्द हवाओं के चलने और सुबह व शाम के समय में कोहरा छाने की संभावना व्यक्त की है। लगातार कोहरा पड़ने से आलू, सरसों और सब्जी की फसलों को नुकसान हो सकता है, हालांकि इससे गेहूं की फसल को फायदा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.