रामपुर, दिसम्बर 19 -- रामपुर। शुक्रवार को भी सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। ऐसे में सड़कों पर यातायात प्रभावित रहा तो वहीं कड़ाके की ठंड की वजह से घरों में लोग दुबके रहे। सर्दी के मौसम में गर्म कपड़ों का बाजार गर्म होने लगा है। इन दिनों बाजार में कई स्थानों पर गर्म कपड़ों की सेल लगी हुई है, जिनमें लोग पहुंचकर खरीदारी कर रहे हैं। इन सेल में लोगों को काफी लुभावने आफर दिए जा रहे हैं। लोगों को जैकेट, ऊनी वस्त्र, शॉल आदि कपड़े खूब पसंद आ रहे हैं तो वहीं महिलाएं भी जमकर खरीदारी कर रही हैं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में कड़ाके की सर्दी की संभावना जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.