रामपुर, जून 24 -- थाना पुलिस ने बुधवार को साइबर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से करीब साढ़े सात लाख रुपये नकद, थार गाड़ी, भारी मात्रा में बैंक की पासबुक, चेकबुक, मोहरें, लैपटॉप व मोबाइल बरामद किया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह लोग एपीके (एंड्रायड पैकेज किट) फाइल आकर्षक बहानों से दूसरों के मोबाइल में भेजकर डाउनलोड करवाते हैं। इसके बाद फौन हैक कर या फिर लोगों को लुभावनी स्कीम का लालच देकर उनके साथ धोखाधड़ी करते थे। भोले-भाले लोगों को लालच देकर वह उनके नाम से करंट या फिर बिजनेस एकाउंट खोलवाते थे और ठगी की रकम उसी खाते में ट्रांसफर कर देते थे। बाद में आनलाइन रकम खातों से निकाल लेते थे। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है। पूछताछ में कुछ अन्य नाम भी सामने आए हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।

साइबर ठगी ...