रामपुर, मई 12 -- शाहबाद कोतवाली क्षेत्र भुड़ासी गांव के रहने वाले सत्यपाल (42) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गांव के रहने वाले मदन लाल ने बताया कि सोमवार तड़के करीब पांच बजे सत्यपाल सड़क पर पड़े हुए थे। परिवार के लोग उन्हें तुरंत शाहबाद के एक निजी अस्पताल ले गए थे, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के 12 वर्षीय बेटे अरुण और इनकी पत्नी कमलेश ने बताया कि रोजाना की तरह उन्होंने अपनी परचून की दुकान बंद कर दी थी और दूसरे मकान में सोने चले गए थे। सोमवार तड़के वह सड़क पर पड़े मिले थे और उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- बहजोई में तालाब में मिले ग्रामीण की दम घुटने से हुई मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि अरुण ने बताया कि उनके पिता के चेहरे पर चोट के निशान थे। परिवार के लोगों ने पुलिस कार्रवाई नहीं की है। मृतक ने अपने पीछे दो ब...