बिल्ल्होर, जुलाई 27 -- बिल्हौर,संवाददाता। समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष मुकीम खान के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने तहसील बिल्हौर मुख्यालय पर मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर के प्रस्तावित भवनों के ध्वस्तीकरण को रोकने के बावत राज्यपाल से संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार रंजीत यादव को दिया। जिलाध्यक्ष मुकीम खान ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और भविष्य के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा। शिक्षा का मंदिर नही टूटेगा। जौहर युनिवर्सिटी बचेगी तभी हजारों सपने बचेंगे। इस दौरान जीशान अंसारी, शादान शिकोह, हसीन हाफिज, बबलू खान, दानिश खान, अब्दुल्लाह पठान, रोहित, आलम, गुफरान, बिलाल खान, शीबू, इदरीस, शाकिर, आशू खन आदि अल्पसंख्यक कार्यकर्ता रहे। यह भी पढ़ें- जौहर विश्वविद्यालय को लेकर सड़क पर उतरे सपाई, किया प्रदर्शन यह भी पढ़े...