रामपुर, जून 15 -- विधवा मां के प्रेमी को बेटे ने अपने साथी के साथ गला दवाकर मार डाला। आरोपी शव को 200 मीटर दूर घसीटता हुआ ले गया और सड़क किनारे खेत में फेंक दिया। ग्रामीणों ने सुबह युवक का शव देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र का है। मनोज उम्र 25 वर्ष निवासी दयानाथपुर थाना छजलैट मुरादाबाद का खंडिया में एक विधवा औरत के साथ 2 वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार सुबह युवक का शव खंडिया गांव के नजदीक सड़क किनारे पड़ा था। ग्रामीणों ने युवक का शव पड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष कर्म सिंह पाल घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर...