आगरा, फरवरी 13 -- रामपुर के अधिवक्ता फारुख अहमद खां की हत्या के विरोध में जनमंच ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। जनमंच के बैनर तले अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए दीवानी परिसर में जुलूस निकाला। गेट नंबर दो पर सरकार और पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया। घटना पर आक्रोश जताते हुए अधिवक्ताओं ने हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग उठाई। अधिवक्ताओं ने साथी अधिवक्ता के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की। उन्होंने दीवानी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने पर भी जोर दिया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण जनमंच 17 फरवरी को बैठक कर आगे की रणनीति तय करेगा। पुतला दहन में अधिवक्ता चौ. अजय सिंह, चौ. हरदयाल सिंह, सत्येंद्र कुमार यादव, उदयवीर सिंह, वीरेंद्र फौज...