नोएडा, फरवरी 12 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के रामपुर में वकील की हत्या के विरोध में गुरुवार को जिले के वकील हड़ताल पर रहे। उन्होंने कामकाज बंद रखा और कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी एडवोकेट और सचिव शोभाराम चंदीला ने बताया कि बुधवार को रामपुर में अधिवक्ता फारुख अहमद खान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से प्रदेश भर के वकीलों में आक्रोश है। जिले के वकील भी न्यायिक कार्य से विरत रहे। पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। हत्या के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने, मृतक आश्रित परिवार को डेढ़ करोड़ रुपये आर्थिक मदद और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की। वकीलों की सुरक्षा के लिए प्रदेश में जल्द एडवोकेट प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.