लखीमपुरखीरी, फरवरी 13 -- रामपुर में अपने साथी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के विरोध में शुक्रवार को वकीलों ने जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। इसमें मृतक वकील के परिवार को मुआवजा सहित आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की मांग की गई है। तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अंबरीश श्रीवास्तव और मंत्री टीएल यादव, सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सर्वेश मिश्र और मंत्री उमाकांत जायसवाल तथा निघासन सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता और मंत्री हरिनंदन यादव ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम राजीव निगम को ज्ञापन सौंपे। इनमें रामपुर में अधिवक्ता फारूख अहमद खां की जिला पंचायत कार्यालय में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने पर गहरा रोष जताया गया है। साथ ही आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर उनके खिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.