रामपुर, अगस्त 26 -- रामपुर। बुधवार को जिला सहकारी बैंक सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण लोगों ने देखा। इस दौरान महिलाओं को साड़ी और मिष्ठान का वितरण किया गया। मातृशक्ति के सम्मान एवं सुविधा को समर्पित प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण पहल के तहत मुख्यमंत्री ने राजमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के अंतर्गत महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा सुविधा का शुभारंभ किया। बताया गया कि रक्षाबंधन के पावन पर्व पर 27 अगस्त की सुबह छह बजे से 29 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की समस्त बसों में महिलाओं को एक सहयात्री के साथ निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह भी पढ़ें- 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा का तोहफा इस अवधि में बहनें अपने...