रामपुर में रह रही महिला पाकिस्तानी नागरिक की मौत, किया सुपुर्दे ए खाक
रामपुर, मई 18 -- गंज थाना क्षेत्र में रह रही महिला पाकिस्तानी नागरिक की शनिवार देर शाम मौत हो गई। वह 1983 में शादी से ही रामपुर में रह रही थीं। उन्हें परिजनों ने कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया। गंज थाना क्षेत्र के घेर कलंदर खां निवासी गुलराना उम्र करीब 62 साल पाकिस्तान में रहती थी। साल 1983 में उनकी शादी रामपुर में रहने वाले शकील अहमद के साथ हुई थी। शादी के बाद वह लांग टर्म वीजा पर रामपुर आकर रहने लगी थी। इस बीच उनके पति की भी मौत हो गई,जिसके बाद वह अपने बेटों के साथ रहती थी। उम्रदराज होने के बाद शनिवार देर शाम उनकी मौत हो गई। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि वह बीमार चल रही थी। परिजनों ने उनकी मौत की सूचना पुलिस को दी। उधर,जनाजे की नमाज के बाद रात में शव को कब्रिस्तान ले जाया गया और सुपुर्दे खाक कर दिया गया。
इन पाकिस्तानी नागरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.