लखीसराय, जून 3 -- लखीसराय। सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में बुधवार को मामूली विवाद में युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पहचान रामपुर गांव निवासी भोला सिंह के 25 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई। पीड़ित ने मारपीट का आरोप स्थानीय ग्रामीण पर लगाते हुए इलाज के उपरांत उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही। हालांकि मारपीट का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया। यह भी पढ़ें- काली पहाड़ी में युवक को पीटा यह भी पढ़ें- खैरी गांव में भूमि विवाद में मारपीट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...