रामपुर, मई 27 -- रामपुर। पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के बाद एक गोकश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से बाइक और तमंचा बरामद किया है। रात्रि चेकिंग के दौरान थाना मिलक पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक गोकश गोवंशी पशुओं को जंगल में गोकशी करने के उद्देश्य से तिराह गांव से सिंगरा की ओर जाने वाले मार्ग पर अपने साथियों के आने का इंतजार कर रहा है। प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम उक्त स्थान पर पहुंची। पुलिस टीम को सिंगरा ग्राम की तरफ से चकरोड़ कच्चे रास्ते की ओर से एक मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति आता दिखाई दिया, जिसे टॉर्च की रोशनी डालकर रोकने का प्रयास किया गया। यह भी पढ़ें- गौकशी की योजना बना रहे पांच शातिर गिरफ्तार पुलिस को देखकर भागने की कोशिश में मोटरसाइकिल गिर जाने पर आरोपीगण द्वारा खुद को घिरता...