रामपुर में मुठभेड़ के दौरान तीन गोकश गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली
रामपुर, अगस्त 4 -- गंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन गोकशों को गिरफ्तार किया है। फायरिंग के दौरान दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है, जिससे वे घायल हो गए हैं। थाना गंज पुलिस को बीती रात में सूचना प्राप्त हुई कि गोकशी से संबंधित आरोपी दोबारा घटना कारित करने की फिराक में बगी बाईपास पुल के पास घूम रहे हैं। सूचना पर तत्काल थाना गंज पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की घेराबंदी की गई तो ग्राम इंद्री से आने वाले रास्ते से दो मोटरसाइकिलों पर 04 व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया। जिस पर आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी, पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में दानिश पुत्र अफसर अली निवासी ग्राम खिजरपुर थाना अजीम नगर के दोनो पैरो में गोली लग गई जबकि, जावेद पुत्र लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.