रामपुर, फरवरी 18 -- रामपुर। स्वार कोतवाली क्षेत्र में एक रिश्ते के मामा ने अपने भांजे की हसिये से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी मामा को हिरासत में ले लिया है। उससे आला कत्ल भी बरामद कर लिया गया है। वहीं, मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। हत्या की यह सनसनीखेज वारदात मसवासी चौकी क्षेत्र के खौदकला गांव से जुड़ी है। गांव निवासी आकिल सैफी पुत्र शकील अहमद उम्र करीब 28 साल का किसी बात को लेकर अपने चचेरे मामा से विवाद हो गया। आरोप है कि चचेरे मामा ने पास में ही रखे हसिए से गले पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि उससे आला कत्ल भी बरामद कर लिया गया है। हत्या के पीछे अवैध संबंध और रुपयों का लेनदेन की बात फिलहाल सामने आ र...