रामपुर में बढ़ा बुखार और डायरिया का प्रकोप, मरीजों की लगी कतार
रामपुर, जून 12 -- रामपुर। पिछले दो दिनों से मौसम में आ रहे लगातार उतार-चढ़ाव ने लोगो की सेहत बिगाड़नी शुरू कर दी है। मौसम के बदले मिजाज के कारण जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में अचानक भारी इजाफा हुआ है। इनमें सबसे ज्यादा संख्या बुखार,डायरिया (उल्टी-दस्त) और फूड प्वाइजनिंग से पीड़ित मरीजों की है। वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. दशरथ का कहना है कि बदलते मौसम में लोगो को अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। खाने में हल्का आहार लेना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.