रामपुर, जनवरी 31 -- पीपली वन क्षेत्र में खैर के पेड़ों का कटान रोकने गई वन विभाग की टीम पर तस्करों ने हमला कर दिया। पीछा करने पर तस्करों ने वन रेंजर की स्कार्पियो में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। गनीमत रही कि हमले में कोई वन कर्मी घायल नहीं हुआ। घटना के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। तस्करों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। गुरुवार शाम वन रेंजर ठाकुर विजय सिंह को सूचना मिली कि उत्तराखंड सीमा से सटे गांव बेरखेड़ा, चंदेला, कुलवंतनगर और कलकत्ती क्षेत्र के कुछ तस्कर स्विफ्ट कार से पीपली वन में घुसे हैं। वे खैर के पेड़ों का कटान कर लकड़ी की तस्करी की फिराक में हैं। सूचना पर वन रेंजर ने टीम गठित कर कांबिंग शुरू की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.