रामपुर, जुलाई 13 -- बरेली के पटेल नगर निवासी कपिल खंडेलवाल पासपोर्ट ऑफिस में कार्य करते थे। वह अपनी पत्नी तृप्ति गुप्ता,बेटी श्री और दिव्या के अलावा बेटे कार्तिक के साथ रविवार को हरिद्वार गए थे। तृप्ति और उनकी बड़ी बेटी श्री एक स्कूटी पर सवार थे, जबकि,कपिल अपने बेटे और दूसरी बेटी दिव्या के साथ बाइक पर सवार थे। जैसे ही मां-बेटी की स्कूटी मिलक क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर पहुंची, तो नींद की झपकी आने से स्कूटी बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...