रामपुर, मई 12 -- जिले में बच्चों और महिलाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में 18 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कराया जाएगा। शासन स्तर से हरी झंडी मिलने के बाद विभागीय तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रत्येक केंद्र के निर्माण पर करीब 12-12 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित आंगनबाड़ी सेवाओं को मजबूती मिलेगी। इन नए केंद्रों का निर्माण विकास खंड चमरौआ, सैदनगर, स्वार, बिलासपुर, मिलक व शाहबाद क्षेत्रों में किया जाएगा। इनके लिए खंड विकास क्षेत्रों के गांवों में भूमि का चयन कर लिया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य के लिए धनराशि विभिन्न मदों से उपलब्ध कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.