रामपुर में फांसी घर की जमीन का क्या है मामला? आजम खान की VC से हुई पेशी
संवाददाता, अक्टूबर 6 -- उत्तर प्रदेश के रामपुर में फांसी घर की जमीन कब्जाने के आरोपों से घिरे सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खान और उनके परिवार वालों पर आगामी 21 अक्तूबर को आरोप तय हो सकते हैं। मंगलवार को इसी केस के सिलसिले में आजम खान जिला जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए। यह बात अलग है कि सुनवाई टल गई। भाजपा नेता और वर्तमान में शहर विधायक आकाश सक्सेना ने पहले में आजम खान और उनके परिवारीजनों-संबंधियों पर जिला जेल के पीछे स्थित फांसी घर की जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। इस पर तत्कालीन डीएम द्वारा गठित कमेटी की जांच में पुष्टि होने के बाद गंज कोतवाली में केस दर्ज कराया गया था। पुलिस ने बाद विवेचना इस मामले में आजम खान, उनकी बहन, बड़े बेटे अदीब समेत कई को आरोपी बनाते हुए चार्जशीट अदालत में दाखिल की थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.