रामपुर, मई 7 -- प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में जिले में लंबित प्रकरणों पर आखिरकार गति आई है। 3818 स्वीकृत लाभार्थियों में से 3661 के खातों में पहली किस्त भेजी गई है। धनराशि मिलते ही पात्रों ने निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। जिले के 3661 लाभार्थियों के खाते में पक्का घर बनाने के लिए पहली किस्त के रूप में एक-एक लाख रुपये भेजे गए हैं। वर्षों से लाभ की प्रतीक्षा कर रहे परिवारों को इससे राहत मिली है। वर्ष 2025 में पुन: आवेदन लेकर सत्यापन कराया गया, जिसके बाद पात्रों की सूची तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजी गई। अनुमति मिलते ही धनराशि सीधे बैंक खातों में स्थानांतरित की गई। योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक मदद से कमजोर वर्ग के लोगों को पक्का आवास बनाने में सहारा मिल रहा है। कई लाभार्थियों ने निर्माण सामग्री जुटानी शुरू कर दी है। प्रशासन ने निर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.