रामपुर, दिसम्बर 9 -- एक समय हथियार एक जरूरत हुआ करता था। लेकिन,अब लाइसेंस स्टेटस सिंबल बन गया है। समय बदला, मगर जिले का हथियारों से लगाव अब तक नहीं छूटा। बदलते दौर के बाद तो यह लगाव और बढ़ गया। आज हालत यह है कि जिले में पुलिस के पास जितने हथियार हैं, उनसे छह गुना लोगों के पास हैं। रामपुर में वर्तमान में 12026 लाइसेंसी असलहा धारक हैं। जिसमे 224 महिला और 11802 पुरुषों के नाम पर है। इसकी तुलना पुलिस महकमे से की जाए तो नागरिक पुलिस में करीब 3200 अधिकारी-कर्मचारी हैं। इनमें से करीब सौ जवान आम्र्स पुलिस यानी हथियारबंद हैं। इनके पास जरूर शत-प्रतिशत हथियार होते हैं। मगर, जिले की सिविल पुलिस के पास अपनी संख्या के एक तिहाई हथियार रखने का मानक है। करीब 500 हथियार जिले की पुलिस लाइन में रिजर्व में रहते हैं, जिन्हें आपात स्थिति में काम में लाया जा सकता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.