रामपुर, अप्रैल 18 -- टांडा में शुक्रवार की रात रामपुर मार्ग पर बिजलीघर और पेट्रोल पंप के पास ग्यारह बजे पुराल से भरी ट्रैक्टर ट्राली में अचानक आग लग जाने से दोनों दिशाओं के वाहनों की लंबी लाइन लग जाने से जाम लग गया। अग्नि शमन की गाड़ियों से भी मुश्किल दो घंटे में आग बुझाने पर काबू पाया जा सका। ट्रैक्टर ट्राली से टूटे जोड़े के दो पोल, आग के कारण ट्रैक्टर ट्राली के पास से गुजर रहीं 33 केवी, ग्यारह केवी की लाइन को बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बंद कराया पुलिस मौके पर रहीं। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। आग बुझ जाने के बाद पुलिस द्वारा वाहनों को आने जाने दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...