रामपुर में पीपली वन में तस्करों की आएगी शामत, जानें क्या बना है प्लान
रामपुर, मई 21 -- पीपली में अब तस्करों की शामत आने वाली है। डीएफओ ने शासन को पत्र भेजकर पांच राइफल, तीन पिस्टल और 15 वायरलेस सेट उपलब्ध कराने की मांग की है। विभाग को तीन वायरलेस सेट और कैमरे मिल चुके हैं। जिले में पिछले एक वर्ष में वन कर्मियों और तस्करों के बीच 15 से अधिक बार मुठभेड़ हो चुकी है। स्वार और उत्तराखंड सीमा से लगे वन क्षेत्रों में वन तस्करी की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं। आधुनिक उपकरणों की कमी के कारण कई बार वन कर्मियों को मुठभेड़ के दौरान पीछे हटना पड़ता है। अधिकांश मामलों में तस्कर वन कर्मियों पर हावी रहे हैं। इसे देखते हुए डीएफओ ने शासन को पत्र लिखकर आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की है। वन विभाग को तीन वायरलेस सेट और तीन बड़े कैमरे मिल चुके हैं। इनमें से एक कैमरा स्वार क्षेत्र में लगाया गया है, जिससे ऑनलाइन मॉनिटरिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.