रामपुर, मार्च 26 -- शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पालतू कुत्तों के हमले से एक बकरे की मौत हो गई, जबकि दूसरा बकरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने कुत्ता मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के मीरापुर गांव निवासी दीनदयाल उर्फ दीनानाथ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने करीब दो माह पूर्व तोतापरी नस्ल के दो बकरे खरीदे थे, जिनकी उम्र लगभग आठ माह थी। आरोप है कि 18 मार्च की रात गांव के ही डालचंद के दो पालतू कुत्तों ने उसके बकरों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक बकरे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने लाठी-डंडों की मदद से कुत्तों को भगाया और एक बकरे को बचा लिया। पीड़ित ने बताया कि वह दिव्यांग है और उसके पास आय का कोई अन्य साधन नहीं है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.