रामपुर, मार्च 19 -- सिविल लाइंस आदर्श कॉलोनी स्थित रामलीला ग्राउंड में 19 से 27 मार्च 2026 तक श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का शुभारंभ 19 मार्च को सुबह सात बजे कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा राधा कृष्ण मंदिर, राधा रोड से प्रारंभ होकर श्री हरि मंदिर होते हुए आदर्श कॉलोनी पर पहुंचकर संपन्न होगी। कथावाचक आचार्य देवव्रज जी महाराज कथा का वर्णन करते हुए अपने प्रवचनों के माध्यम से देवी भागवत का महत्व और भक्ति मार्ग पर प्रकाश डालेंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर एक बजे से प्रारंभ होकर शाम 4 बजे तक चलेगी। कार्यक्रम आयोजक शलभ गुप्ता परिवार ने बताया कि कथा के दौरान भक्ति, ज्ञान और धर्म से संबंधित विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या कार्यक्...