रामपुर, अप्रैल 13 -- शहर में अवैध रूप से चल रहे होटल और ढाबों का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। बीते दिन पुलिस ने अग्निश्मन विभाग की बिना एनओसी के संचालित हो रहे होटलों और रेस्टोरेंट पर कार्रवाई करते हुए सिविल लाइंस क्षेत्र में छापा मारा था। इस दौरान तीन होटलों व रेस्टोरेंट को बंद कराया गया और विरोध करने पर 11 लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। सभी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। एसपी के निर्देश पर सिविल लाइंस कोतवाल ओमकार सिंह के नेतृत्व में टीम ने अभियान चलाया। जांच में बिना फायर एनओसी, लाइसेंस और नगर पालिका परिषद की अनुमति के होटल व रेस्टोरेंट संचालित पाए गए। पुलिस ने होटल साईं, होटल ऑल इज वैल और फूड हाउस को बंद करा दिया। प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान पकड़े गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई ...