रामपुर, फरवरी 18 -- रामपुर। बार एसोसिएशन रामपुर से जुड़े वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चंद यादव का बीती रात हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया है। वह करीब 85 वर्ष के थे। उनके निधन पर बार एसोसिएशन ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है। बार महासचिव मोहम्मद उस्मान खां ने बताया कि बार एसोसिएशन रामपुर के सीनियर वकील रमेश चंद यादव अब नहीं रहे। बीती रात उनका निधन हो गया। इस संबंध में बार सभागार में शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...