रामपुर में तैनात जेई का शव शाहजहांपुर पहुंचा, मचा कोहराम
शाहजहांपुर, मार्च 23 -- शाहजहांपुर। रामपुर में तैनात जूनियर इंजीनियर रविंद्र मिश्रा का शव रविवार शाम शाहजहांपुर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। ओसीएफ स्थित डबल स्टोरी मकान पर जैसे ही शव लाया गया, पिता और भाई का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। बताया जा रहा है कि रविंद्र मिश्रा मूल रूप से जिले के रोजा क्षेत्र के रहने वाले थे। वह पहले टीजीटू के पद पर कार्यरत थे और वर्ष 2024 में पदोन्नति पाकर जूनियर इंजीनियर बने थे। उनकी तैनाती रामपुर जिले के शाहाबाद क्षेत्र स्थित सैफनी बिजलीघर में थी। घटना से पहले उन्होंने अपने भाई को वीडियो कॉल भी किया था, जिसके बाद फंदे पर लटककर जान दे दी। सूचना मिलने पर रामपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.