रामपुर, जून 25 -- स्वार क्षेत्र के मिर्जापुर मोहब्बतनगर के जंगल में सक्रिय तेंदुआ अभी वन विभाग की पकड़ से बाहर है। उधर, मिलक काजी गांव के जंगल में गन्ने के एक खेत में तेंदुए ने एक कुत्ते को मार दिया। इससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। यह भी पढ़ें- मिर्जापुर के जंगल में नहीं मिला तेंदुआ, हटाया पिंजरा और जालग्रामीणों की चिंताएँ मंगलवार रात कुछ किसान मिलक काजी गांव के जंगल स्थित अपने खेतों पर पहुंचे तो गन्ने के खेत के भीतर एक कुत्ते का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। मौके पर तेंदुए के पंजों के ताजा निशान भी दिखाई दिए। ग्रामीणों का कहना है कि कुत्ते को तेंदुए ने ही अपना शिकार बनाया है। सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- अब तेंदुए ने नील गाय को मारा, दो दिन पहले मार चुका है बैलवन विभाग की कार्रवाई इससे पहले मिर्...