रामपुर, फरवरी 18 -- रामपुर। जिले की तीन सड़कों की चौड़ाई 63 करोड़ रुपये की लागत से बढ़ाने की तैयारी है। लोनिवि ने इसके लिए टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं। अभी शासन से बजट जारी नहीं हुआ है। बजट मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। दो सड़कों की ईएफसी हो चुकी है। एक सड़क की ईएफसी की तैयारी है। धावनी से चयनपुर की सड़क की लंबाई 13 किलोमीटर है। इस सड़क की चौड़ाई तीन मीटर है। यहां के ट्रैफिक को देखते हुए इसकी चौड़ाई 5.5 मीटर की जाएगी। इस सड़क को चौड़ा करने पर 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। रौंडा-झौंडा सड़क पर भी लगातार ट्रैफिक बढ़ रहा है। इस समय सड़क की चौड़ाई ट्रैफिक के हिसाब से कम पड़ने लगी है। इसे देखते हुए लोनिवि ने 12 किलोमीटर की सड़क को तीन मीटर से सात मीटर करने का निर्णय लिया है। इसके लिए 32 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया था। इसी तरह रामपुर बड़ाखास-सिमरा (छह क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.