रामपुर, फरवरी 26 -- बुधवार की रात रामपुर में बड़ा हादसा हो गया। नैनीताल से घूमकर आ रहे कार सवार परिवार को डंपर ने टक्कर मार दी,जिससे कार में आग लग गई। आग लगने से कार में सवार महिला सिपाही लता सिंह व उसके दो साल के बेटे की जलकर मौत हो गई,जबकि कार में सवार एक अन्य झुलस गया। जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। यह हादसा बुधवार की रात करीब 10:40 बजे हुआ। मिलक के बेहटरा गांव निवासी दान सिंह अपनी पत्नी लता, दो साल के बेटे लड्डू और बरेली निवासी चाचा रवि के साथ बुधवार को नैनीताल घूमने गए थे। लता सिंह कौशांबी में महिला सिपाही के पद पर तैनात थी। बुधवार रात में दान सिंह अपनी महिला सिपाही पत्नी लता सिंह व दो साल के बेटे लड्डू व बरेली के जमालपुर निवासी चाचा रवि ...