रामपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार ग्रामीण को रौंदा, मौत
रामपुर, मई 24 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक बाइक सवार ग्रामीण को रौंद दिया। ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उधर, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक लकड़ी से लदी ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है। पटवाई थाना क्षेत्र के मढ़ौली मझरा गांव निवासी चंद्रपाल (45) मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर थी। उनकी पत्नी चंद्रावती लंबे समय से बीमार हैं, और घर की पूरी जिम्मेदारी चंद्रपाल पर थी। चंद्रपाल बाइक पर सवार होकर रामपुर की तरफ आ रहे थे। तभी पंजाबनगर के पास एक लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चंद्रपाल सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही मौत हो गई।सिविल लाइंस थाना प्रभार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.