रामपुर में जौहर विश्वविद्यालय का ध्वस्तीकरण रोका जाना उचित कदम : मायावती
लखनऊ, जुलाई 28 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता बसपा सुप्रीमो मायावती ने रामपुर स्थित जौहर विश्वविद्यालय की इमारत पर बुल्डोजर की कार्रवाई रोके जाने का समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि रामपुर में सपा नेता मोहम्मद आजम खान के पारिवारिक ट्रस्ट ने स्वतंत्रता सेनानी मोहम्मद अली जौहर के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना की है। इसकी 38 शिक्षण इमारतों का नक्शा स्वीकृत न होने के अभाव में रामपुर विकास प्राधिकरण की उन्हें ध्वस्त करने की कार्रवाई पर अब रोक लगाने का फैसला उचित है।मायावती ने कहा कि केवल जौहर विश्वविद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे यूपी में अगर अन्य और भी शिक्षण संस्थाएं ऐसी हैं, जो निर्माण आदि में सरकारी नियमों का सही से अनुपालन नहीं पाई हैं तो उन पर भी बुलडोजर चलाकर तोड़ने की सख्ती के बजाए एक मौका दिया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- आजम खां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.