रामपुर, मार्च 30 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में विद्युत बकाया के लिए टीम के साथ चेकिंग पर गए जेई के साथ धक्का-मुक्की करते हुए सरकारी दस्तावेज फाड दिए। विरोध करने पर जेई को तमंचे से गोली मारने की धमकी दी। जिस पर जेई ने सिविल लाइंस थाने में दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दुर्गनगला विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई योगेश कुमार माहौर ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत पत्र देकर कहा था कि शनिवार को वह अपनी टीम के साथ सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के भमरौआ में विद्युत बिल के बकाया और चेकिंग के लिए गए थे। वह भमरौआ नई बस्ती में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान वहां रहने वाली असगरी के विद्युत बिल पर 8966 रूपए का बकाया था। जिस पर टीम ने रूपए जमा करने के लिए कहा। टीम ने जैसे ही बिल जमा न करने पर लाइन काटने की बात कहीं तो परिजन भड़क गए और गाली-गलौच करने लगे। विर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.